Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

राजस्थान में हुई मणिपुर जैसी वारदात, पीड़िता के परिवार से मिलने गए सीएम गहलोत, दिया सरकारी नौकरी का आश्वासन

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने शनिवार को 21 वर्षीय आदिवासी महिला से मिलने के लिए प्रतापगढ़ जिले का दौरा किया, बता दे कि इस महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने नग्न कर परेड कराया था। CM के मुताबिक एक एसआईटी (SIT) भी गठित की गई है, और इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

03:19 PM Sep 03, 2023 IST | Nikita MIshra

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने शनिवार को 21 वर्षीय आदिवासी महिला से मिलने के लिए प्रतापगढ़ जिले का दौरा किया, बता दे कि इस महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने नग्न कर परेड कराया था। CM के मुताबिक एक एसआईटी (SIT) भी गठित की गई है, और इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत  ने शनिवार को 21 वर्षीय आदिवासी महिला से मिलने के लिए प्रतापगढ़ जिले का दौरा किया, बता दे कि इस महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने नग्न कर परेड कराया था।  CM के मुताबिक एक एसआईटी (SIT) भी गठित की गई है, और इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CM गहलोत ने कहा, कि “इस मामले में एक SIT का गठन किया गया है. पुलिस ने  11 लोगों को गिरफ्तार किया है।  मैंने पीड़िता से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि न्याय मिलेगा।  मैंने उन्हें सरकारी नौकरी देने की पेशकश की है. इसके साथ ही पीड़ित महिला को 10 लाख रूपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। 
Advertisement
1 सितंबर को घटित हुई घटना
ये दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार 1 सितंबर को राजस्थान के  प्रतापगढ़ जिले के एक गांव की बताई जा रही है।  महिला को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया ह। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  CM गहलोत ने घटना की निंदा की है।  दोषियों को कड़ी सजा दी देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।  इस घटना से राजस्थान और देशभर में आक्रोश फैल गया है।  इससे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।  इस घटना ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को भी सुर्खियों में दिया है। 
प्रियंका गांधी ने भी दी कड़ी कार्रवाई की सलाह
प्रियंका गांधी वाड्रा  ने ट्विटर पर लिखा, “राजस्थान सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया है। और उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की घोषणा की है।” आपको बता दें की साल  2022 में, राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के करीबन  52,827 मामले दर्ज किए गए, जो की किसी भी अन्य राज्य में दर्ज हुए मामलों की संख्या से काफी अधिक है।
Advertisement
Next Article