टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रामलला का आशीर्वाद लेने अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे, राउत बोले- यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम...

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे।राउत ने कहा कि यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है।

03:31 PM Jun 17, 2022 IST | Desk Team

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे।राउत ने कहा कि यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे।राउत ने  कहा कि यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। वह 15 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से  अयोध्या जाएंगे। आदित्य ठाकरे “रामलला” का आशीर्वाद लेंगे। वह राम मंदिर निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे और सरयू नदी के किनारे आरती में भी शामिल होंगे।उन्होंने आगे कहा कि ठाकरे की यात्रा की व्यवस्था करने के लिए शिवसेना कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक टीम पहले से ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में है।राउत ने बताया  की वह खुद भी अयोध्या जाएंगे। 
Advertisement
हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है उनकी पार्टी  
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की अयोध्या यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) उनकी पार्टी को निशाना बना रही है।आदित्य ठाकरे के चाचा और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी कहा था कि वह इस महीने अयोध्या जाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। राज ठाकरे ने हाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का मांग की थी।
Advertisement
Next Article