For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल को दी मंजूरी, अब देश में 9 केंद्र शासित प्रदेश

जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने के मोदी सरकार के फैसले पर राज्यसभा और लोकसभा में खाफी गहमा गहमी के बाद यह बिल पास हो चुका था। जिसके बाद अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पुनर्गठन बिल 2019 को मंजूरी दे दी है।

03:35 PM Aug 09, 2019 IST | Desk Team

जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने के मोदी सरकार के फैसले पर राज्यसभा और लोकसभा में खाफी गहमा गहमी के बाद यह बिल पास हो चुका था। जिसके बाद अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पुनर्गठन बिल 2019 को मंजूरी दे दी है।

राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल को दी मंजूरी  अब देश में 9 केंद्र शासित प्रदेश
जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने के मोदी सरकार के फैसले पर राज्यसभा और लोकसभा में खाफी गहमा गहमी के बाद यह बिल पास हो चुका था। जिसके बाद अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पुनर्गठन बिल 2019 को मंजूरी दे दी है।
Advertisement
बता दें कि इस बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही अब जम्मू कश्मीर दो हिस्सों में बंट चुका है और जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश बन चुके हैं। जिसके बाद अब भारत में केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 7 से बढ़कर 9 हो गई है।

Advertisement
आपको बता दें कि बीती 5 तारीख़ को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल जारी किया था। काफी बहस के बाद  राज्यसभा में हुई वोटिंग के बाद इस बिल के पक्ष में 120 वोट पड़े और 61 वोट इसके विपक्ष में पड़े। राज्यसभा से बिल पारित होने के ठीक अगले ही दिन 6 अगस्त को लोकसभा में भी इस बिल को पेश किया गया।
मालूम हो कि लोकसभा में विपक्ष के काफी हंगामें के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने बहस को बीच में ही रोक दिया गया था। हालात यह हो गए थे कि लोकसभा अध्यक्ष को बहस के बीच में मार्सल को भी बुलाना पड़ गया था। हालाँकि लोकसभा में फैसला सरकार के पक्ष में रहा। बिल के पक्ष में रिकॉर्ड 370 वोट पड़े वहीँ विपक्ष में केवल 70 वोट पड़े।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×