For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रूस में प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त , 10 लोगों की मौत

रूस में बुधवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार , मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक प्राइवेट जेट बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया वही , बताया जा रहा है कि जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गयी है।

11:48 PM Aug 23, 2023 IST | Shera Rajput

रूस में बुधवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार , मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक प्राइवेट जेट बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया वही , बताया जा रहा है कि जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गयी है।

रूस में प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त   10 लोगों की मौत
रूस में बुधवार को एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार , मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक प्राइवेट जेट बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया वही , बताया जा रहा है कि जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गयी है।
Advertisement
रूस के आपात अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि वैग्नर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन यात्रियों की सूची में शामिल थे लेकिन अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि क्या वह विमान में सवार थे या नहीं।
प्राइवेट जेट का टूटा संपर्क
बुधवार शाम को प्राइवेट जेट ने मॉस्को से उड़ान भरी और कुछ मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि यह संपर्क किसी ग्रामीण क्षेत्र में टूटा जहां आसपास कोई हवाई क्षेत्र नहीं है। जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर सकता था।
Advertisement
जानिए कौन है वैग्नर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रीगोझिन 
आपको बता दे कि वैग्नर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रीगोझिन ने जून में रूस की पारंपरिक सेना के खिलाफ एक अल्पकालिक विद्रोह का नेतृत्व किया था जिसमें देश के सैन्य नेताओं को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से हजारों सशस्त्र भाड़े के सैनिकों ने दक्षिणी रूस से मास्को की ओर मार्च किया।
साथ ही  विद्रोह बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता में एक समझौते के साथ समाप्त हुआ। इसके तहत येवगेनी प्रीगोझिन के अपने कुछ लोगों के साथ पड़ोसी बेलारूस में जाने की उम्मीद थी।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×