Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वर्षों से नासूर बनी हुई थी ये 3 समस्याएं... गृह मंत्री शाह बोले- मोदी सरकार ने रणनीति बना कर किया समाधान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के लिए कई साल से नासूर बनी तीन समस्याओं पर रणनीति बना कर कार्य किया।

02:55 PM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के लिए कई साल से नासूर बनी तीन समस्याओं पर रणनीति बना कर कार्य किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के लिए कई साल से नासूर बनी तीन समस्याओं पर रणनीति बना कर कार्य किया और तीनों के समाधान की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। अमित शाह ने आज यहां 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय आयोजन के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और निशीथ प्रामाणिक भी अमित  शाह के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी शिरकत की। 
Advertisement
जानें कौन-सी हैं यह 3 समस्याएं 
इस दौरान अपने संबोधन में उन्हें लगातार समाधानमूलक रणनीति पर जोर देते हुए कहा कि पिछले आठ साल में मौजूदा सरकार ने देश के सामने सालों से लंबित तीन क्षेत्रों कश्मीर समस्या, वामपंथ उग्रवाद और पूर्वोत्तर में मादक पदार्थों से जुड़ समस्या पर रणनीति बना कर कार्य किया। ये समस्याएं कई साल से नासूर बनी हुईं थीं। सरकार ने समस्या का विश्लेषण कर रणनीति बनाई। 
BJP को समाधान की दिशा में मिली बड़ी सफलता 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें संतोष है कि तीनों में समाधान की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन की घोषणा की है। ये भी पूरे देश के लिए फायदेमंद साबित होगा। अमित शाह ने कहा कि देश के संविधान में पुलिस को राज्यों का विषय माना गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब से संविधान बना है, तब से अब तक बहुत सी चुनौतियां सामने आई हैं, ऐसे में कुछ चीजों में सभी राज्यों को एक मिलकर काम करना होगा।
Advertisement
Next Article