For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Noida में विचाराधीन कैदी की हुई मौत

03:36 PM Dec 25, 2023 IST | Prakash Sha
noida में विचाराधीन कैदी की हुई मौत

एक किशोरी के अपहरण और बलात्कार के आरोप में हिरासत में लिए गए एक विचाराधीन कैदी की सोमवार को अजीब परिस्थितियों में मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि कैदी को गौतम बुद्ध नगर जिले की लुक्सर जेल में रखा गया था। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। लुक्सर जेल के अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि जेवर थाने की पुलिस ने आठ दिसंबर को एक किशोरी को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने के मामले में राहुल (28) को गिरफ्तार किया था। स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था और उसे लुक्सर जेल में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि रात ढाई बजे के करीब अचानक उसने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। उसे ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि इस मामले की जेल विभाग द्वारा आंतरिक जांच भी कराई जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×