टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शशि थरुर और असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा के बीच बयानबाजी का दौर जारी

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को जवाब देते हुए थरूर ने कहा है कि जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं है वे ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022’ के आखिरी दिन असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि कांग्रेस के “कुछ अच्छे लोग” भाजपा में शामिल होंगे।

02:19 PM Nov 13, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को जवाब देते हुए थरूर ने कहा है कि जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं है वे ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022’ के आखिरी दिन असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि कांग्रेस के “कुछ अच्छे लोग” भाजपा में शामिल होंगे।

इन दिनों  शशि थरुर का वीडीयो खुब वायरल हो रहा है  दरअइसल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को जवाब देते हुए थरूर ने कहा है कि जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं है वे ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022’ के आखिरी दिन असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि कांग्रेस के “कुछ अच्छे लोग” भाजपा में शामिल होंगे।  इसके बाद उन्होंने कहा कि हिमंत विश्व शर्मा हाल ही में संपन्न हुए कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव पर कटाक्ष कर रहे थे।  पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुए थे जिसमें थरुर ने हिस्सा लिया था लेकिन वोटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने हार का सामना करना पड़ा था।  जीत भले ही खड़गे की हुई लेकिन थरूर को एक हजार से ज्यादा वोट मिले। इसी पर कटाक्ष करते हुए असम सीएम ने कहा कि कांग्रेस में थरूर को वोट करने वाले जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। अब असम सीएम के बयान पर शशि थरूर का रिएक्शन आया है। शेयर किए गए एक वीडियो में शशि थरूर ने कहा, “हिम्मत दिखाने वाले कभी भाजपा में शामिल नहीं होंगे। लेकिन जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं है, वे ऐसा करने के लिए लालायित हो सकते हैं
वार पलटवार का दौर जारी
असम के सीएम ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस की आलोचना की। शर्मा ने कहा कि यदि शशि थरूर चुनाव जीते होते तो वे कहते कि कांग्रेस में लोकतंत्र की वापसी हो गई है। इसी दौरान हिमंत शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस के जिन 1000 लोगों ने शशि थरूर के पक्ष में मतदान किया, वे छह महीने या एक साल में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 तक भाजपा देश में हर जगह मौजूद होगी।

Advertisement

Advertisement
Next Article