Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ जीत अविश्वसनीय: सरफराज

NULL

11:22 AM Jun 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

कार्डिफ: श्रीलंका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के बेहद उतार चढ़ाव भरे मैच में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा वाकई यह अविश्वसनीय जीत थी। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 237 रनों का लक्ष्य दिया था। इन 237 रनों का पीछा करते समय पाकिस्तान के 162 रन पर 7 विकेट गिर गये थे लेकिन सरफराज ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 61 रन बनाये। इस बेहद अहम मैच में पाकिस्तान टीम श्रीलंका की टीम पर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।

Advertisement

                                                                                                   source

सरफराज ने मैच के बाद कहा, मैं अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि हम सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। प्रशंसकों को उनके अपार समर्थन का तहेदिल से शुक्रिया। मैं मोहम्मद आमिर का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने बेहद दबाव के क्षणों में दूसरे छोर पर शानदार साथ दिया और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, मैंने आमिर से कहा था कि वह स्कोर के बारे में चिंता न करें। वह केवल टिके रहें और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करें। मैंने उनसे कहा था कि हम यदि 40 ओवर तक खेल ले गये तो मैच हमारे नाम होगा।

                                                                                                     Source

मैच के बीच खुद के कैच छूटने के बारे में सरफराज ने कहा, कैच छूटना खेल का हिस्सा है और इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। ईश्वर ने हमारी मदद की और इसलिए हम आज सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हो सके। सरफराज को उनकी शानदार कप्तानी पारी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल में 14 जून को यहीं पर मेजबान इंग्लैंड के साथ भिडऩा है जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत को 15 जून को बंगलादेश से भिडऩा होगा।

Advertisement
Next Article