Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संसद सुरक्षा चूक मामले में दो और लोगो से हुई पूछताछ

11:59 AM Dec 21, 2023 IST | Prakash Sha

संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और लोगों से पूछताछ की है। गुरुवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Advertisement

Highlights:

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिन दो लोगों से पूछताछ की गई है उनमें से एक, आरोपी मनोरंजन डी का करीबी दोस्त है और कर्नाटक का रहने वाला है वहीं दूसरा व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने बुधवार को दोनों से पूछताछ की।

सूत्रों ने कहा कि संदेह है कि ये दोनों फेसबुक पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ का हिस्सा हैं। इस पेज को आरोपियों ने संसद के सुरक्षा में सेंध की घटना से पहले बनाया था, हालांकि इसे अब फेसबुक से हटा दिया गया है। वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन पिछले बुधवार को दो व्यक्ति - सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए और केन से पीले रंग की गैस छोड़ी। हालांकि, सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। लगभग उसी समय, नीलम और अमोल शिंदे नामक दो प्रदर्शनकारियों को संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया। संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उन पर कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों को अब अदालत में पेश किया जाएगा, क्योंकि उनकी सात दिन की पुलिस हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही है। संभवत: पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ उन्हें और दिन के लिए हिरासत में भेजे जाने की मांग कर सकती है। पुलिस ने बताया कि बाद में घटना के सिलसिले में ललित झा और महेश कुमावत नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ की गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article