सुखोई विमान तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त , दोनों पायलट सुरक्षित
भारतीय वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
05:03 PM Aug 08, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
भारतीय वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि विमान के दोनों पायलट विमान से निकलने में कामयाब रहे और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
Advertisement
सूत्रों ने बताया कि सुखोई एसयू-30 विमान ने एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के लिए तेजपुर से उड़ान भरी थी और स्थानीय उड़ान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी का आदेश दिया गया है।
Advertisement