Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुनील जाखड़: नीट मामले पर राजनीतिक रोटी सेंकने की बजाय हल ढूंढना होगा

07:20 PM Jun 23, 2024 IST | Abhishek Kumar

पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ रविवार को जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जालंधर वेस्ट की हलका विधानसभा सीट को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Highlights
. नीट मामले पर सुनील जाखड़ का बड़ा बयान
. नीट मामले पर राजनीतिक रोटी सेंकने की बजाय हल ढूंढना होगा

नीट मामले पर सुनील जाखड़ का बड़ा बयान

भाजपा नेता ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। हर पार्टी की सरकार में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जो एक गंभीर समस्या है। हमें इस मामले पर राजनीतिक रोटी सेंकने की बजाय हल ढूंढना होगा।इस दौरान सुनील जाखड़ ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि नशे से पंजाब में लोगों की मौत हो रही है। 10,000 पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा रहे हैं, इससे वो नाराज हैं। भगवंत मान जालंधर वेस्ट में इसलिए आए हैं, ताकि वह अपनी कुर्सी बचा सकें। उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल को दोबारा इस सीट से जिताकर विधायक बनाना है।

Advertisement

नीट मामले पर राजनीतिक रोटी सेंकने की बजाय हल ढूंढना होगा

दरअसल, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आप विधायक शीतल बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते जालंधर पश्चिमी विधानसभा सीट खाली हो गई, जहां अब उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा ने शीतल अंगुराल को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की तरफ से सुरिंदर कौर और आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को टिकट दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article