Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुषमा स्वराज के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई शोकसभा, शाह-मोदी भी पहुंचे

कैबिनेट की आज सुबह बैठक में एक प्रस्ताव को अंगीकार किया गया जिसमें कहा गया है कि सुषमा स्वराज को हमेशा उनके अभूतपूर्व भाषण कौशल और करूणामयी सोच के लिए याद किया जाएगा।

12:07 PM Aug 13, 2019 IST | Desk Team

कैबिनेट की आज सुबह बैठक में एक प्रस्ताव को अंगीकार किया गया जिसमें कहा गया है कि सुषमा स्वराज को हमेशा उनके अभूतपूर्व भाषण कौशल और करूणामयी सोच के लिए याद किया जाएगा।

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सुषमा स्वराज के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे है। 
Advertisement
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें मानवीय भावना से ओतप्रोत ऐसा सर्वस्पर्शी व्यक्तित्व बताया जिसने देश से बाहर संकट में पड़े भारतीयों की मदद करके सभी के दिलों को जीतने का काम किया। सुषमा स्वराज (67 वर्ष) का छह अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के कारण एम्स में निधन हो गया था। 
कैबिनेट की आज सुबह बैठक में एक प्रस्ताव को अंगीकार किया गया जिसमें कहा गया है कि सुषमा स्वराज को हमेशा उनके अभूतपूर्व भाषण कौशल और करूणामयी सोच के लिए याद किया जाएगा। इसमें कहा गया है, ‘‘वह एक सक्षम प्रशासक और मानवीय भाव से युक्त सर्वस्पर्शी व्यक्तित्व थीं जिन्होंने देश से बाहर परेशानी में फंसे भारतीयों की मदद कर उनका दिल जीतने का काम किया। 
इन्हीं गुणों के लिए उन्हें 2017 में अमेरिकी दैनिक ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ द्वारा भारत की सबसे स्नेह की जाने वाली राजनीतिक घोषित किया था।’’ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विभिन्न दायित्वों में राष्ट्र की सेवा के लिए सुषमा स्वराज की ‘आन रिकार्ड’ सराहना की। 
प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘उनके निधन से देश ने एक उत्कृष्ट नेता एवं असाधारण सांसद को खो दिया।’’ इसमें कहा गया है कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज काफी युवावस्था में सार्वजनिक जीवन में आईं और 1977 में 25 वर्ष की आयु में हरियाणा विधानसभा का चुनाव जीता और राज्य के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनीं।
वह 1990 में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं और 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं। वह सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं। अक्टूबर 1998 में वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। साल 2009 में वह 15वीं लोकसभा में विपक्ष की नेता बनीं। साल 2014 में 16वीं लोकसभा में चुने जाने के बाद उन्होंने मई 2019 तक विदेश मंत्री का दायित्व संभाला। 
Advertisement
Next Article