Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हम लाएंगे 'अच्छे दिन'... नहीं होने देंगे बंटवारा, ईद पर ममता बनर्जी का बड़ा वादा, BJP पर कसा तंज

ईद-उल-फित्र के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एकता का संदेश देते हुए कोलकाता के रेड रोड पर लोगों को संबोधित किया।

11:20 AM May 03, 2022 IST | Desk Team

ईद-उल-फित्र के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एकता का संदेश देते हुए कोलकाता के रेड रोड पर लोगों को संबोधित किया।

ईद-उल-फित्र के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एकता का संदेश देते हुए कोलकाता के रेड रोड पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने आज सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए जनता से जल्द अच्छे दिन लाने का वादा किया, साथ ही यह भी कहा कि हमारा वादा झूठा या जुमला नहीं है। बनर्जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम कुछ लोगों के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए अच्छे दिन लाने का वादा करते हैं। आप लोगों ने ही मुझे उनके (भाजपा) खिलाफ खड़े होने की ताकत दी है। जो लोग देश को बांटने की राजनीति करते हैं। 
Advertisement
ममता बनर्जी लाएंगी जनता के अच्छे दिन 
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम सबके लिए अच्छे दिन लाएंगे, हम झूठा वादा नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग देश को बांटने के लिए हिन्दुओं और मुस्लिमों को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन आप उनकी बातों पर ध्यान ना दें और एकता बनाये रखें। बनर्जी ने कहा कि हम जानते हैं हमे उनसे कैसे लड़ना है, हमे उनसे लड़ने की ताकत आप लोगों ने ही दी है। उन्होंने कहा कि सबकी को देखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में लोगों में कितनी एकता है, हम उन लोगों से डरेंगे नहीं बल्कि उनका सामना करेंगे। 
ममता बनर्जी ने BJP पर कसा तंज 
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि देश का माहौल इस वक्त अच्छा नहीं है, कुछ लोगों द्वारा अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान।’ बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत को एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन अब भी भाजपा और टीएमसी के बीच सड़क से विधानसभा तक जंग की स्थिति बनी हुई है।
Advertisement
Next Article