For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हिंदुस्तान विभाजन विभीषिका के लिए नेहरू और जिन्ना जिम्मेदार

भाजपा के वरीय नेता व पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और

06:32 PM Aug 14, 2023 IST | Alok Kumar Mishra

भाजपा के वरीय नेता व पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और

हिंदुस्तान विभाजन विभीषिका के लिए नेहरू और जिन्ना जिम्मेदार

बिहार भाजपा के वरीय नेता व पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा ने लाखों भाई-बहनों की जान ली। बच्चे अनाथ हुए। लाखों का घर उजड़ गया। इस विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दिन हमें भेदभाव ,बैमनष्यता और दुर्भावना के जहर को खत्म करने का संकल्प लेना है। पाकिस्तान का निर्माण मक्कारी,धोखे और अनावश्यक दुरुपयोग के लिए किया गया। सत्ता के दो लोभी लोगों ने हिंदू मुस्लिम के लाशों के बल पर गद्दी पाई। देश के विभाजन और दंगे में मारे गए लाखों लोगों के लिए,लाखो विस्थापितों के लिए, करोड़ों की संपत्ति की क्षति के लिए जिन्ना और नेहरू जी जिम्मेदार थे। जितना खुन 90 वर्षों की आजादी के संघर्ष में नहीं बहा उससे जायदा देश विभाजन के बाद चंद दिनों के दंगों में खून से रक्त रंजित धरती हुई।मानवता शर्मसार हुआ। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा और सबसे पुराना लोकतंत्र वाला देश है। इसकी एकता और अखंडता पर आगे फिर कभी आंच न आने पाए इस हेतु माननीय कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 अगस्त के दिन यह दिवस मनाने का निर्णय लिया। हम सब कृत संकल्पित रहे ऐसे विभाजनकारी शक्तियां आज भी देश में सर उठाने का प्रयास कर रही है। उसे सफल नहीं होने देना है। अपने देश की स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है। हम शहीदों की याद में उनके बलिदानों के लिए सदा आभारी है। आजादी के 77 वर्षों के बाद भी उन निर्दोष मां, बहनों, भाइयों को याद किए बगैर जो बेमौत मारे गए हमारी आजादी का पर्व पूरा कैसे होगा? कल का सवेरा  आसमान में लहराते तिरंगा हुए हमें अपने देश पर गुमान करने का अवसर देगा। आज वीरगति को प्राप्त आत्माओं को नमन करने का दिन है।जय जवान,जय किसान,जय विज्ञान,जय अनुसंधान,जय हिंदुस्तान,जय_जय सियाराम।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Alok Kumar Mishra

View all posts

Advertisement
×