For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हॉलीवुड में काम करने के अनुभव पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, अपने ही लोगों से मिली है निगेटिविटी

अब प्रियंका ने एक नए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें हॉलीवुड में अपने ही लोगों से काफी निगेटिविटी का सामना करना पड़ा है।

03:21 PM Mar 02, 2021 IST | Harsha Singh

अब प्रियंका ने एक नए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें हॉलीवुड में अपने ही लोगों से काफी निगेटिविटी का सामना करना पड़ा है।

हॉलीवुड में काम करने के अनुभव पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा  अपने ही लोगों से मिली है निगेटिविटी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं, जिस वजह से भारत के अलावा भी अन्य देशों के लोगों से उन्हें काफी ज्यादा प्यार मिलता है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक, अभिनय का दम दिखाया है। दर्शकों ने उन्हें हमेशा पसंद किया हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिनेमा में अपने करियर को लेकर बड़ी बात बोली है।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनके मुताबिक बहुत से लोग उनको लेकर संवेदनशील होते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनसे उनको उनसे सिर्फ नेगेटिविटी मिलती है।

उन्होंने कहा कि इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ ही सांवले लोग हॉलीवुड की ओर बढ़ रहे हैं। तब भी उन्हें अपनी कम्यूनिटी से बहुत ज्यादा निगेटिविटी मिलती है। उन्होंने ये भी माना की बहुत से लोग हैं, जो उनकी चिंता करते हैं, जबकि बहुत से लोगों से नेगेटिविटी का एहसास होता है। इसके लिए उन लोगों के पास कोई ठोस वजह भी नहीं होती है। उनकी संख्या कोई भी आसानी से अंगुलियों पर गिन सकता है। प्रियंका के मुताबिक उनके जैसे लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ब्राउन लोगों के लिए नए अवसर पैदा हो सकें, फिर भी इतनी निगेटिविटी क्यों है?

प्रियंका ने 2015 में क्वांटिको ड्रामा सीरीज में एक्टिंग की थी, जिसमें वो लीड रोल में भी थीं। तब उन्होंने ये महसूस किया कि लोगों के लिए ये मानना कठिन है कि हॉलीवुड शो के लीड रोल में कोई भारतीय एक्टर या एक्ट्रेस कैसे हो सकती है। उस दौरान फैन्स ने जो प्यार दिया उसके लिए वो आभारी हैं, इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड में करियर को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं।

Advertisement
Author Image

Harsha Singh

View all posts

Advertisement
×