Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

होने वाली सासू मां नीतू कपूर ने खास अंदाज में किया आलिया भट्ट को बर्थडे विश किया, शेयर की क्यूट फोटो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 29 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी एक्ट्रेस अपना बर्थडे बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ नहीं बल्कि अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

10:05 AM Mar 16, 2022 IST | Ayesha Chauhan

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 29 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी एक्ट्रेस अपना बर्थडे बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ नहीं बल्कि अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 29 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी एक्ट्रेस अपना बर्थडे बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ नहीं बल्कि अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया को पिछले दिनों प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं आलिया को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। इस बीच नीतू कपूर की पोस्ट ने सभी का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी तरफ आकर्षित किया है।
Advertisement
 
नीतू कपूर ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर आलिया भट्ट को बर्थडे विश किया है। अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में  नीतू कपूर और आलिया भट्ट मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ में नीतू ने लिखा, अंदर और बाहर से बेहद खूबसूरत आलिया भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
गौरतलब है, नीतू कपूर के साथ आलिया भट्ट एक खास बॉन्ड साझा करती देखी जाती हैं। अक्सर दोनों को साथ में लंच और डिनर के मौके पर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं जहां आलिया इस समय वेकेशन पर बिजी हैं, वहीं रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
आलिया का 29 वां बर्थडे तो स्पेशल है ही, लेकिन  इस बात को लेकर अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई हैं कि क्या उनके इस सेलिब्रेशन में बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी शामिल होंगे या नहीं। वैसे तो अपनी गर्लफ्रेंड आलिया के हर खास पल का वो हिस्सा होते हैं। पर इस बार भी उनके होने की उम्मीद फैंस जता रहे हैं। सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली के साथ भी आलिया की बॉन्डिंग बेहद खास है।
गौरतलब है, साल 2021 से ही यह खबरें सामने आ रही हैं कि आलिया और रणबीर शादी करने वाले हैं। मगर इस बात को लेकर दोनों में से किसी कि तरफ से भी कोई पुष्टि नहीं की गई है। वैसे एक्टर को लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं, लेकिन आलिया कई सारे इंटरव्यूज में कह चुकी हैं कि जब भी उनकी शादी तय होगी तो वे खूब जोर-शोर से सभी को बताएंगी।
  
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं आलिया ने इस बात को आखिरकार साबित किया है कि जब बात एक्टिंग की आएगी तो वे आलोचकों की बोलती बंद करके रहेगी। 
Advertisement
Next Article