Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

होली अमीरी एवं गरीबी के फर्क को मिटाता है: चन्द्रप्रकाश सिंह

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में होटल मौर्या कर्मचारी संघ की ओर से आज दिनांक- 11 मार्च, 2022 को दक्षिणी गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या के प्रागंण में मजदूर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

08:05 PM Mar 11, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में होटल मौर्या कर्मचारी संघ की ओर से आज दिनांक- 11 मार्च, 2022 को दक्षिणी गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या के प्रागंण में मजदूर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पटना,(पंजाब केसरी) : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में होटल मौर्या कर्मचारी संघ की ओर से आज दिनांक- 11 मार्च, 2022 को दक्षिणी गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या के प्रागंण में मजदूर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दूरदर्शन एवं भोजपुरी के विख्यात कलाकार शिवचरण प्रसाद एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत होली फगुआ गीत का मजदूरों ने आनन्द उठाया और उपस्थित सैकड़ों मजदूरों ने एक दूसरे को अबीर लगाते हुये बधाई दी। मजदूरों ने स्वादिष्ट व्यंजनों, पकवानों एवं ठंडई का भी लुफ्त उठाया। समारोह में श्गोरिया करि के श्रृंगार, अंगना में पिसेली हरिदियाश् पर मजदूरों ने जमकर ठुमके लगाये। इस अवसर पर श्री सिंह ने उपस्थित मजदूरों को होली के अवसर पर संदेश देते हुये कहा कि देश में मजदूर जमायत एक ऐसा वर्ग है जो देश में जात-पात एवं सम्प्रदाय आदि की भावना से उपर उठकर देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए काम करता है। होली अमीरी एवं गरीबी के फर्क को मिटाता है परन्तु यह टिकाऊ तभी हो सकता है जब श्रम एवं पूश्जी को समाज में बराबरी का दर्जा मिले। समारोह में मुख्य रूप से बी.डी.सिंह, महाप्रबंधक, होटल मौर्या, श्रीनंदन मंडल, टी.के.सिंह, के.के.कश्यप, विनय कुमार, दिनेश पाण्डेय, रामकिशोर सिंह, अनिल कुमार, आलोक रंजन श्रीवास्तव, राम कुमार झा, अखिलेश पाण्डेय, पवन कुमार, शत्रुघन मिश्रा, प्रभात कुमार सिन्हा, धमेन्द्र कुमार, विनोद कुमार आदि भी इस होली मिलन समारोह में उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement
Next Article