
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज दिल्ली प्रवास के दौरान चाणक्यपुरी स्थित अपोस्टोलिक नुनसिएचर के निकट कौटिल्य मार्ग पर पौधरोपण किया। वे वहां चंपा का पौधा लगाया।
आधिकारिक जानकारी में आज यहां बताया गया कि श्री चौहान ने कहा कि वे पर्यावरण-संरक्षण के लिए प्रतिदिन पौधे लगाते हैं।
हम केवल पेड़ ही नही बल्कि जिंदगी की सांसे भी लगाते हैं - शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री ने कहा कि भावी पीढ़ की लिए एक अच्छी धरती छोड़ कर जाने के लिए जरूरी है कि सभी लोग जन्मदिन, पुण्यतिथि और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसरों पर पौधे अवश्य लगाये। उन्होंने कहा कि ऐसा कर हम केवल पेड़ ही नहीं बल्कि जिंदगी की सांसें भी लगाते हैं।