26454 नौकरिया समेंत डोर-टू-डोर राशन...,मान सरकार की कैबिनेट में इन बड़े फैसलों पर लगाी मुहर
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े अहम फैसले किए। पंजाब में आप सरकार बनने के बाद यह कैबिनेट की दूसरी बैठक में हुई।
03:16 PM May 02, 2022 IST | Desk Team
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े अहम फैसले किए। पंजाब में आप सरकार बनने के बाद यह कैबिनेट की दूसरी बैठक में हुई। जिसमे कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जिसकी जानकारी खुद सीएम भगवात मान ने ट्वीट करके दी। मान सरकार की की कैबिनेट ने 26,454 नौकरियों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ आपको बता दें कि अब पंजाब में एक विधायक को एक पेंशन के फैसले पर भी मुहर लग गई है।
Advertisement
सीएम भगवंत मान ने कहा
ट्वीट कर सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार सिर्फ एलान नहीं करती हैं, बल्कि जो बोलती हैं वह दिखाती भी हैं करके। मान ने कहा,’कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी दी गई है। अब पंजाब में एक विधायक एक ही पेंशन मिलेगी। इस फैसले को मंजूरी दी गई है।
जानें क्या है पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसलेः
साथ ही बता दें कि मान सरकार कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी दी गई। इसके आलवा एक विधायक, एक पेंशन को मंजूरी दी गई। और घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूरी दी गई। मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8 करोड़ मुआवज़े को मंजूरी, जिनमें किसानों को38.08 करोड़ जबकि खेत मजदूरों को 03.81 करोड़ मुआवजे को मंजूरी दी गई। इसके साथ आपको बता दे कि छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं।
25 हजार सरकारी नौकरियों पहली बैठक में दी थी मंजूरी
मालूम हो कि इससे पहले भगवत मान सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में बड़े और अहम फैसले लिए थे। पुलिस डिपार्टमेंट में 10 हजार भर्तियां होंगी। कैबिनेट ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है। बोर्ड, कारपोरेशन और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। कैबिनेट ने 3 महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है। बजट अगले महीने जून में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है।
Advertisement