Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

6 साल की यह लड़की यूट्यूब पर 'टॉय रिव्यू' करती है, अपने पैसों से 55 करोड़ रूपए का घर खरीदा

कई लोग अपनी सैलेरी से महीने के अंत में कुछ सेविंग नहीं करते हैं। जब भी उनसे बचत के बारे में पूछा जाता है तो वह दुखी हो जाते हैं और निराशा में कहते हैं

07:57 AM Jul 28, 2019 IST | Desk Team

कई लोग अपनी सैलेरी से महीने के अंत में कुछ सेविंग नहीं करते हैं। जब भी उनसे बचत के बारे में पूछा जाता है तो वह दुखी हो जाते हैं और निराशा में कहते हैं

कई लोग अपनी सैलेरी से महीने के अंत में कुछ सेविंग नहीं करते हैं। जब भी उनसे बचत के बारे में पूछा जाता है तो वह दुखी हो जाते हैं और निराशा में कहते हैं कि हम महीने के आखिरी में कुछ नहीं बचा पाते हैं। 
Advertisement
इसी बीच एक 6 साल की छोटी सी बच्ची ने इतना बड़ा काम किया है जिसे सुनने के बाद आपके होश ही उड़ जाएंगे। जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं उस उम्र में इस 6 साल की लड़की ने अपने पैसों से 55 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। 

बोरम दक्षिण कोरिया में रहती है

बोरम 6 साल की है और इसने अपने पैसों से यह घर खरीदा है। दक्षिण कोरिया के सियोल में बोरम रहती है। बता दें कि एक यूट्यूबर है बोरम। सोशल मीडिया पर बोरम बहुत फेमस है। 

लोगों को बोरम की मासूमियत और उसकी बातें बहुत अच्छी लगती हैं। बच्चों में बोरम बहुत फेमस है। बोरम खिलौनों के रिव्यूज करती हैं जिसकी वजह से वह बच्चों के बीच में बहुत पॉपुलर है। 

5 मंजिला घर खरीदा है सियोल में

सियोल के बेहद पॉश इलाके में बोरम ने नया घर खरीदा है। एक खबर के अनुसार, बोरम के यूट्यूब चैनल को उनका परिवार ही चलाता है।

खिलौनों को बोरम रिव्यूज करती हैं और यूट्यूब की फेमस होने की वजह से वह बहुत कमाई भी करती हैं। सियोल के गंगनम इलाके में बोरम के परिवार ने एक 5 मंजिला घर भी खरीदा है। इस घर की कीमत 55 करोड़ रूपए है। 

बोरम नजर दो यूट्यूब चैलन्स पर नजर आती है

खबरों की मानें तो बोरम का 2780.32 स्‍क्वायर फुट का नया घर है। दो यूट्यूब चैनलों पर बोरम दिखाई देती हैं। बोरम के चैनल्स का नाम Boram Tube ToysReview और Boram Tube Vlog है। कोरिया के सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाले यूट्यूब चैनलों में बोरम के ये दोनों चैनल आते हैं। 

21 करोड़ रूपए की कमाई हर महीने है

यूट्यूब के जानने वालों के अनुसार बोरम के दोनों चैनलों की हर महीने 3.1 मिलियन डॉलर यानी 21 करोड़ रूपए की कमाई है। बोरम के हर दिन की जिंदगी के छोट-छोटे वीडियोज Boram Tube Vlog चैनल में पोस्ट होते हैं। 

इस चैनल में नए खिलौनों की अनबॉक्‍सिंग दिखाते हैं। इन खिलौनों से बोरम खेलती है और इसके बारे में लोगों को बहुत जानकारी देती भी है। 
Advertisement
Next Article