आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को पंजाब में मारी गोली
पंजाब के फगवाड़ा जिले में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को गोली मार कर घायल कर दिया..
08:41 PM Apr 04, 2022 IST | Desk Team
पंजाब के फगवाड़ा जिले में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आप कार्यकर्ता विपिन कुमार उर्फ गोरा को फगवाड़ा के एक सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जालंधर छावनी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गांव में हुई यह घटना
अस्पताल के बिस्तर पर लेटे घायल विपिन ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी कार चला रहा था, तभी दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी और भाग गए। यह घटना फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गांव में हुई। राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ता सिविल अस्पताल में एकत्र हुए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और हमेशा रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ पंजाब की ‘‘अगली बड़ी लड़ाई’’ नदियों के पानी को लेकर होगी। सिद्धू की यह टिप्पणी हरियाणा के नेताओं के उस बयान के बाद आयी है जिसमें उन्होंने पंजाब से राज्य के नदी जल हिस्से को प्राप्त करने के लिए सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को पूरा करने की मांग की थी। हरियाणा के नेताओं ने 400 हिंदी भाषी गांवों को हरियाणा स्थानांतरित करने की भी मांग की है।

Advertisement
Advertisement