Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आप ने HP में सभी ईकाईयों को भंग कर सुरजीत सिंह ठाकुर को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

हिमाचल में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में जीत के बाद तमाम राज्यों में पैर पसारने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी अब पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी जीत के लिए पुरजोर प्रयास कर रही हैं

03:32 PM Jun 07, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में जीत के बाद तमाम राज्यों में पैर पसारने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी अब पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी जीत के लिए पुरजोर प्रयास कर रही हैं

हिमाचल में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।  पंजाब में जीत के बाद तमाम राज्यों में पैर पसारने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी अब पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी जीत के लिए पुरजोर प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश सभी ईकाईयों को भंग कर नई टीम बनाई है। पार्टी की नई टीम में सुरजीत सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
आप के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
पंजाब में जीत के बाद से उत्साहित आप हिमाचल प्रदेश में भी जोर-शोर से कैंपेनिंग में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आप के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद व हिमाचल के सह-प्रभारी संदीप पाठक ने मंगलवार को सुरजीत सिंह ठाकुर को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया। हिमाचल पहुंचे मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। हिमाचल प्रदेश की नई टीम देशभक्ति और ईमानदारी वाली है। टीम पर्यटन, स्कूल, स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करेगी।
दिल्ली के मॉडल से वाकिफ हैं, पंजाब के विकास से वाकिफ
सिसोदिया ने कहा कि पार्टी गांव कस्बे में जा रही है तो सामने आया है कि बीजेपी से लोग दुखी हैं। बीजेपी की सरकार कोई काम नहीं करने वाली, ये इस सरकार की पहचान बन चुकी है। लोग बदलाव चाहते हैं, बीजेपी को हटाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहते हैं। आप गांव में पहुंच रहे हैं तो लोग तहेदिल से स्वागत कर रहे हैं। दिल्ली के मॉडल से वाकिफ हैं, पंजाब के विकास से वाकिफ हैं इसलिए लोग आप को पसंद कर रहे हैं। वहीं संदीप पाठक ने बताया कि प्रदेश में अब गांव के लेवल तक संगठन बन गया है। 18000 गांव हैं सभी में पार्टी का संगठन है। उसके बाद बूथ स्तर की जिम्मेदारियों दी जाएंगी। प्रदेश में बूथ स्तर पर 400 पदाधिकारी बनाए गए हैं।  
Advertisement
Advertisement
Next Article