W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजकपूर की खोज कही जाने वाली अभिनेत्री निम्मी का 87 वर्ष की उम्र में निधन

हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया।

01:14 AM Mar 26, 2020 IST | Shera Rajput

हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया।

राजकपूर की खोज कही जाने वाली अभिनेत्री निम्मी का 87 वर्ष की उम्र में निधन
हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। उनकी उम्र 88 साल थी मुंबई के सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। 
खबरों के मुताबिक , निम्मी के लेखक पति एस. अली रजा का साल 2007 में ही निधन हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी और वे अपनी भांजी परवीन के साथ जुहू में रहती थीं।
निम्‍मी का अंतिम संस्‍कार गुरुवार यानी 26 मार्च को होगा। बता दें, अभिनेत्री निम्मी ने 16 साल फिल्मों में काम किया। साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रहीं। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था।उनका असली नाम ‘नवाब बानो’ था। निम्‍मी का 50 और 60 के शुरुआती दशक में जबरदस्‍त स्‍टारडम था। उन्‍होंने ‘बरसात’ से अपना फिल्‍मी डेब्‍यू किया और लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्‍होंने ‘अमर’, ‘दाग’, ‘दीदार’, ‘बसंत बहार’, ‘मेरे महबूब’, ‘कुंदन’ जैसी फिल्‍मों में काम किया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×