Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शाह के बिहार दौरे के बाद राज्य के नेता को बड़ी जिम्मेदारी, दिलीप जायसवाल बने सिक्किम के भाजपा प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य (MLC) डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम (Sikkim) का प्रभारी नियुक्त किया है। बीजेपी ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

03:52 PM Oct 04, 2022 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य (MLC) डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम (Sikkim) का प्रभारी नियुक्त किया है। बीजेपी ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य (MLC) डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम (Sikkim) का प्रभारी नियुक्त किया है। बीजेपी ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। सिक्किम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य में 2019 में हुए चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वह एक सीट भी नहीं जीत पाई थी। हालांकि, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के 10 विधायकों ने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था।  
Advertisement
तत्काल प्रभाव से यह नियुक्ति लागू 
बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को सिक्किम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’ बता दे कि, आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना जायसवाल के लिए बड़ी चुनौती है।  
बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर 
सीमांचल (Seemanchal) क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले जायसवाल को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। बिहार विधान परिषद में भाजपा के सह उपमुख्य सचेतक भी है। उन्होंने विधान परिषद चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। आपको बता दे कि बीते दिनों BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सीमांचल में रैली कर राज्य के सत्तारूढ़ दलों पर जमकर निशाना साधा था।
Advertisement
Next Article