Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधान सभा में बजट प्रस्ताव पेश किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 लिए शुक्रवार को सदन में बजट पेश किया। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधान सभा में बजट प्रस्ताव पेश किया।

12:23 PM Mar 06, 2020 IST | Ujjwal Jain

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 लिए शुक्रवार को सदन में बजट पेश किया। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधान सभा में बजट प्रस्ताव पेश किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 लिए शुक्रवार को सदन में बजट पेश किया। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधान सभा में बजट प्रस्ताव पेश किया। बजट में डीजल और पेट्रोल पर कर में एक रुपये बढ़ने की घोषणा की। 
Advertisement
विधान परिषद में राज्य मंत्री संभूराज देसाई ने बजट पेश किया। इस बजट में रोजगार पर विशेष ध्यान देते हुए सरकार ने नवीन महाराष्ट्र सिखाओ योजना को शुरू करने की घोषणा की। दसवीं में पढ़ रहे बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा, लो निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 10500 करोड़ रुपये आवंटित किये गये और मुंबई में मराठी लाइब्रेरी के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित किया गया। 
मुंबई-बेंगलुरू कोरिडोर के लिए चार हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। सरकार ने महाराष्ट्र में 75 डायलिसिस केन्द, खोलने की योजना बनायी है। इसके अलावा सरकार 21 महिला अस्पताल शुरू करेगी तथा 21 उप जिला अस्पताल अगले पांच वर्ष में शुरू होगा। 
ग्राम पंचायतों को कार्यालय स्थापित करने के लिए धन उपलब्ध करायेगी। वर्ष 2024 तक सभी ग्राम पंचायतों के अपने कार्यालय होंगे। अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन 1600 नयी बस खरीदेगी। सतारा जिला को बेंगलुरू-मुंबई कोरिडोर में शामिल किया जायेगा। 
आगामी पांच वर्ष में सरकार सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि पंप लगायेगी। हर वर्ष एक लाख सौर ऊर्जा पंप सरकार लगायेगी। फसल बीमा योजना के लिए दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव रखा।

महा विकास आघाडी सरकार के 100 दिन पूरे, देवेंद्र फडणवीस ने बताया ‘भ्रमित’

Advertisement
Next Article