Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने CM जगनमोहन रेड्डी को सौंपा इस्तीफा, नई कैबिनेट का गठन 11 अप्रैल को संभव

मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने कैबिनेट की एक बैठक में मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को इस्तीफा सौंप दिया….

06:35 PM Apr 07, 2022 IST | Desk Team

मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने कैबिनेट की एक बैठक में मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को इस्तीफा सौंप दिया….

मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार आंध्र प्रदेश  के सभी 24 मंत्रियों ने कैबिनेट की एक बैठक में मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी  को इस्तीफा सौंप दिया है। दरअसल, जगन मोहन रेड्डी अपने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करने वाले हैं। नए मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल को किया जा सकता है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने बुधवार की रात को राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के साथ एक बैठक की थी, जिसमें मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन पर चर्चा की गई।
Advertisement
2024 विधानसभा चुनाव से पहले जगन मोहन रेड्डी प्रदेश कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर सकते 
इससे पहले गुरुवार को सचिवालय में सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई। इसके बाद सीएम ने कैबिनेट भंग की और सभी मंत्रियों ने सीएम रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंपा। साल 2024 विधानसभा चुनाव से पहले जगन मोहन रेड्डी प्रदेश कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले रेड्डी कुछ नए चेहरों को अपने मंत्रीमंडल में जगह दे सकते हैं।
 ढाई साल बाद वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे
गौरतलब है कि 30 मई, 2019 को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद जगन मोहन रेड्डी ने घोषणा की थी कि ढाई साल बाद वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 11 अप्रैल को जगन मोहन रेड्डी नई कैबिनेट का गठन करेंगे।
Advertisement
Next Article