Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमेरिका : व्यक्ति ने स्वीकार किया व्हाइट हाउस ट्रंप टॉवर पर हमले की साजिश रचने का अपराध

साउथ कैरोलाइना के एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क शहर में व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई स्थानों पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलों की साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया है।

12:52 PM Nov 25, 2020 IST | Desk Team

साउथ कैरोलाइना के एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क शहर में व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई स्थानों पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलों की साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया है।

साउथ कैरोलाइना के एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क शहर में व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई स्थानों पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलों की साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया है। संघीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी मजिस्ट्रेट के सामने सुनवाई के दौरान 34 वर्षीय क्रिस्टोफर शॉन मैथ्यू ने इस्लामिक स्टेट को सामग्री प्रदान करने के लिए षड्यंत्र रचने का अपराध कुबूल कर लिया। मैथ्यू ने स्वीकार किया कि मई 2019 से वह टेक्सास के कॉस्ट के 22 वर्षीय जेलिन क्रिस्टोफर मोलिना के साथ मिलकर आईएस की ओर से देश में और विदेशी हमलों के लिए बम बनाने की जानकारी साझा करने और इस्लामी उग्रवादी संगठन में और लोगों को भर्ती करने की साजिश रच रहा था।
Advertisement
एक ग्रैंड जूरी ने 14 अक्टूबर को मोलिना और मैथ्यू को एक विदेशी आतंकवादी संगठन को सामग्री सहायता प्रदान करने की साजिश का दोषी ठहराया था। मैथ्यू को आगामी चार मार्च को सजा सुनाई जाएगी और उसे 20 वर्ष कारावास की सजा हो सकती है। वह संघीय हिरासत में रहेगा। फिलहाल मोलिना पुलिस हिरासत में है, यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसे 40 वर्ष तक के कारावास की सजा काटनी होगी। 
Advertisement
Next Article