Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में BJP MLA की CM से मांग कहा- मदरसों पर लगे बैन, पढ़ाया जाता है राष्ट्र विरोधी पाठ

बीते दिन कर्नाटक के भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से राज्य में मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की…

03:14 PM Mar 27, 2022 IST | Desk Team

बीते दिन कर्नाटक के भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से राज्य में मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की…

 बीते दिन कर्नाटक के भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से राज्य में मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। हिजाब विवाद अभी थमा ही था कि कर्नाटक के विधायक ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे राज्य की राजनीति का तापमान बढ़ गया। बीजेपी विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने कांग्रेस पर हिजाब विवाद को बढ़ाने का आरोप भी लगाया और कहा कि हिजाब विवाद कांग्रेस के नेताओं के कारण ही फैला।
Advertisement
बीजेपी विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने कहा
बीजेपी विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने कहा कि, “मैं सीएम और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करता हूं। क्या हमारे पास अन्य स्कूल नहीं हैं जहां हिंदू और ईसाई छात्र पढ़ते हैं? आप यहां (मदरसों में) राष्ट्रविरोधी पाठ पढ़ाते हैं। जो हम दूसरे स्कूलों में पढ़ाते हैं, उसी पाठ्यक्रम को पढ़ाना चाहिए।” 
कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया है- विधायक
वहीं हिजाब विवाद पर बात करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि , “कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। क्या सरकार इसे बर्दाश्त कर सकती है? ये पाकिस्तान है, बांग्लादेश है या इस्लामिक देश है? इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने सदन के पटल पर इसका बचाव किया। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि हिजाब का मुद्दा किसने बनाया, आप या हम? क्या वोट बैंक आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है? मैं कांग्रेस से पूछता हूं, हमें मदरसों की जरूरत क्यों है? मदरसे क्या प्रचार करते हैं? वे मासूम बच्चों को भड़काते हैं। कल वे हमारे देश के खिलाफ जाएंगे और कभी भारत माता की जय नहीं कहेंगे।”
प्रियंका के बिकिनी वाले कमेंट पर भी बीजेपी विधायक ने विवादित बयान दिया था
बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य लगातार अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। जनवरी महीने में उन्होंने कहा था कि वह अपने क्षेत्र में मुसलमानों को मिलने वाले फायदे रोक देंगे। उन्होंने कहा था कि 2018 में हमें इन्होंने वोट नहीं दिया था और हम अब इनको अपने क्षेत्र में होने वाले फायदे नहीं देंगे। हिजाब विवाद के दौरान प्रियंका गांधी के बिकिनी वाले कमेंट पर भी बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने विवादित बयान दिया था।
बता दें कि 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक दौरे पर रहेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके पहले 1 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक दौरे पर रहेंगे।

Madhya Pradesh: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- राज्य में अब कोई भी अपराधी चैन की सांस नहीं ले पाएगा

Advertisement
Next Article