For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सलमान खान के बाद अमिताभ बच्चन की बढ़ाई गई सुरक्षा, महाराष्ट्र सरकार ने दी X ग्रेड की सिक्योरिटी

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी थी और अब अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सरकार ने अमिताभ बच्चन को X कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इससे पहले उनकी सुरक्षा मुंबई पुलिस देख रही थी।

05:26 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी थी और अब अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सरकार ने अमिताभ बच्चन को X कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इससे पहले उनकी सुरक्षा मुंबई पुलिस देख रही थी।

सलमान खान के बाद अमिताभ बच्चन की बढ़ाई गई सुरक्षा  महाराष्ट्र सरकार ने दी x ग्रेड की सिक्योरिटी

बॉलीवुड सुपरस्टार्स की लगातार सुरक्षा बढ़ाई जा रही हैं। हाल ही में
सुपरस्टार सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरह सेY+ सुरक्षा दी गई है। वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के
बाद फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को भी बढ़ाने का फैसला
किया है। बताया जा रहा है कि कि बिग बी कोX ग्रेड की सुरक्षा दी गई है।

Threat letter to actor Salman Khan, his father; Mumbai cops register FIR,  Threat letter to actor Salman Khan, his father, Mumbai cops, register FIR,  bollywood actor

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की सुरक्षा
बढ़ाने का फैसला किया है। सलमान खान को हाल हीY+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली। वहीं अब अमिताभ बच्चन की
सिक्योरिटी को भी बढ़ाया गया है। बिग बी के अलावा अक्षय कुमार और अनुपम खेर की
सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इन तीनों को ही महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एक्स ग्रेड की
सुरक्षा दी गई।

Watch Goodbye At Only 80 Rupees As Amitabh Bachchan Celebrates His 80th  Birthday Today!

बता दें किX ग्रेड की सुरक्षा
में दो सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं। इनमें से एक पीएसओ होता है। ऐसे में अब
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और
अनुपम खेर की सुरक्षा में अब तीन पुलिसवाले अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे। पहले अमिताभ
बच्चन की सुरक्षा मुंबई पुलिस कर रही थी। वहीं सलमान कोY+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है, जिसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं। यानी
अब सलमान के साथ हर समय 11 जवान उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहेंगे।

With Rs 15.25 crore, Akshay Kumar's Ram Setu becomes the second-highest  opener for a Hindi film in 2022

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद से ही सलमान ने न सिर्फ
अपनी सिक्योरिटी बढ़ा ली थी, बल्कि अपनी गाड़ी
भी अपग्रेड करवा ली थी। पहले मुंबई पुलिस की ओर से भाईजान को सुरक्षा मिल रही थी।
इसे अब और बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने अब सलमान कोY+ सिक्योरिटी दे दी है।

Only those who work make mistakes': Anupam Kher after his 'image-building'  comment | Entertainment News,The Indian Express

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या की गई है तभी से महाराष्ट्र
सरकार ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स की सुरक्षा में बढ़ोत्ती कर दी है। वहीं सलमान
खान की सिक्योरिटी भी इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि मुंबई पुलिस को पिछले काफी वक्त से लगातार
एक्टर को जान से मारने की धमकी के बारे में जानकारी मिल रही थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×