Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सलमान खान के बाद अमिताभ बच्चन की बढ़ाई गई सुरक्षा, महाराष्ट्र सरकार ने दी X ग्रेड की सिक्योरिटी

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी थी और अब अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सरकार ने अमिताभ बच्चन को X कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इससे पहले उनकी सुरक्षा मुंबई पुलिस देख रही थी।

05:26 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी थी और अब अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सरकार ने अमिताभ बच्चन को X कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इससे पहले उनकी सुरक्षा मुंबई पुलिस देख रही थी।

बॉलीवुड सुपरस्टार्स की लगातार सुरक्षा बढ़ाई जा रही हैं। हाल ही में
सुपरस्टार सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरह से
Y सुरक्षा दी गई है। वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के
बाद फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को भी बढ़ाने का फैसला
किया है। बताया जा रहा है कि कि बिग बी को
X ग्रेड की सुरक्षा दी गई है।

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की सुरक्षा
बढ़ाने का फैसला किया है। सलमान खान को हाल ही
Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली। वहीं अब अमिताभ बच्चन की
सिक्योरिटी को भी बढ़ाया गया है। बिग बी के अलावा अक्षय कुमार और अनुपम खेर की
सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इन तीनों को ही महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एक्स ग्रेड की
सुरक्षा दी गई।

बता दें कि X ग्रेड की सुरक्षा
में दो सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं। इनमें से एक पीएसओ होता है। ऐसे में अब
अमिताभ बच्चन
, अक्षय कुमार और
अनुपम खेर की सुरक्षा में अब तीन पुलिसवाले अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे। पहले अमिताभ
बच्चन की सुरक्षा मुंबई पुलिस कर रही थी। वहीं सलमान को
Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली है, जिसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं। यानी
अब सलमान के साथ हर समय 11 जवान उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहेंगे।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद से ही सलमान ने न सिर्फ
अपनी सिक्योरिटी बढ़ा ली थी
, बल्कि अपनी गाड़ी
भी अपग्रेड करवा ली थी। पहले मुंबई पुलिस की ओर से भाईजान को सुरक्षा मिल रही थी।
इसे अब और बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने अब सलमान को
Y सिक्योरिटी दे दी है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बर्बर हत्या की गई है तभी से महाराष्ट्र
सरकार ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स की सुरक्षा में बढ़ोत्ती कर दी है। वहीं सलमान
खान की सिक्योरिटी भी इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि मुंबई पुलिस को पिछले काफी वक्त से लगातार
एक्टर को जान से मारने की धमकी के बारे में जानकारी मिल रही थी।

Advertisement
Next Article