Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बरबादी का कारण भी बनती है इस रंग की चीटियां,जाने भविष्य में होने वाली कौन सी घटनाओं का संकेत देती है ये चीटियां

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये चीटियां देती है कुछ संकेत जो हमारे भविष्य से जुड़े होते है। आइए जानते हैं किस रंग की चीटियां देती है क्या संकेत।

05:59 PM Dec 12, 2022 IST | Desk Team

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये चीटियां देती है कुछ संकेत जो हमारे भविष्य से जुड़े होते है। आइए जानते हैं किस रंग की चीटियां देती है क्या संकेत।

घरों में चींटियों का निकलना आम बात है। इसलिए अक्सर हम इसे सामान्य घटना जानकर नजरअंदाज कर देते हैं आपको जानकर हैरानी होगी कि ये चीटियां देती है कुछ संकेत जो हमारे भविष्य से जुड़े होते है। आइए जानते हैं किस  रंग की चीटियां देती है क्या संकेत।
Advertisement
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर से चींटियों का निकलना ना केवल आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी देती हैं बल्कि भविष्य में होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी देती हैं।
काली चीटियों में भगवान विष्‍णु का वास माना जाता है। यदि यह आपके घर में दिखाई दे तो यह मान लें कि श्री हरि की कृपा आप पर है। साथ ही इन चीटियों को आटा भी जरूर खिलाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से व्‍यक्ति को जीवन-मरण के इस चक्‍कर से मुक्ति मिल जाती है।
घर में लाल चीटियों के संकेत
यदि घर में अचानक लाल चीटियां दिखाई देने लगें तो समझिए आर्थिक विपत्ति आने वाली है।कहीं कोई घाटा होने वाला है। अचानक कोई ऐसी जरूरत आने वाली है, जिसके कारण आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।उन्हें भगाने के लिए नींबू, तेजपत्ता, काली मिर्च या लौंग उस स्थान पर रखें, जहां पर चीटियां आ रही हैं।इस उपाय से चीटियां समझ जाती हैं कि संकेत आपको मिल चुका है और वह वापस लौट जाती हैं।
घर में दिखाई दे काली चीटियां
यदि घर में अचानक काली चीटियां दिखाई देने लगें तो यह एक शुभ संकेत है।आपके जीवन में कोई बदलाव होने वाला है। कोई ऐसा परिवर्तन, जो आपके लिए लाभदायक होगा। जब आपको स्पष्ट रूप से समझ आ जाए कि काले रंग की चीटियों का आगमन जीवन में बदलाव के लिए ही हो रहा है तो उनके स्वागत में आटा डालना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपके इष्ट देव को यह पता चल जाएगा कि आप तक संकेत पहुंच चुका है, तो चीटियां अपने आप वापस लौट जाएंगी।
Advertisement
Next Article