Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार गोवा में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा : सावंत

गोवा सरकार ने कहा है कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देगी, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था।

10:38 AM Mar 29, 2022 IST | Desk Team

गोवा सरकार ने कहा है कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देगी, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था।

गोवा सरकार ने कहा है कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देगी, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को नयी कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह घोषणा की। कैबिनेट में मुख्यमंत्री और आठ अन्य मंत्री शामिल हैं।
Advertisement
 भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था वादा 
सावंत ने सोमवार शाम एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता की। कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है।’’ पिछले महीने हुए गोवा विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में मिलेंगे।
विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतीं
सावंत ने सोमवार को संवाददाताओं से यह भी कहा कि लौह अयस्क खनन को फिर से शुरू करना और रोजगार सृजन मौजूदा कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताएं रही हैं। विरोधियों द्वारा उन्हें ‘‘आकस्मिक मुख्यमंत्री’’ बताए जाने पर सावंत ने कहा कि इस बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘‘निर्वाचित’’ हुए हैं, उन्हें ‘‘चयनित नहीं’’ किया गया है।
सावंत ने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतीं। भाजपा ने यह चुनाव सावंत के नेतृत्व में लड़ा था।
Advertisement
Next Article