रोज़ाना दुर्गा चालीसा का पाठ पढ़ने से ये होते है लाभकारी फायदे
भारत देश में नवरात्रि हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख त्योहार में से एक है। नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न-विभिन्न स्वरूपों की पूजा नौ दिन भक्त माता रानी को प्रसन्न
01:00 PM Mar 31, 2020 IST | Desk Team
भारत देश में नवरात्रि हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख त्योहार में से एक है। नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न-विभिन्न स्वरूपों की पूजा नौ दिन भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए करते हैं। मान्यता है कि भक्तों के दुखों को मां दुर्गा दूर कर देती है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक अधिकतर भक्त माता रानी के लिए उपवास रखते हैं और शाम को उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ भी नवरात्रि में आरती के साथ करना चाहिए।
चालीसा के बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी मानी गई है। कहा जाता है कि शत्रुओं से मुक्ति, इच्छा पूर्ति के साथ सभी मुरादें दुर्गा चालीसा का पाठ नवरात्रि के समय करने से हो जाता है। धर्म की रक्षा और संसार से अंधकार मिटाने के लिए मां दुर्गा उत्तपति हुई है। शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि या किसी दूसरे शुभ अवसर पर मां दुर्गा की स्तुति के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ होता है। हालांकि रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ व्रत करने वाले व्यक्ति करते हैं। चलिए आपको दुर्गा चालीसा पाठ के फायदों के बारे में बताते हैं।
1. दुर्गा चालीसा का पाठ नवरात्रि या दूसरे किसी शुभ अवसर पर व्यक्ति को करने से आध्यात्मिक, भौतिक और भावनात्मक खुशी की प्रप्ती होती है।
2. रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ अपने मन को शांत करने के लिए भी किया जाता है। मां दुर्गा चालीसा का पाठ बड़े-बड़े ऋषि भी करते थे। इससे वह अपना मन शांत रखते थे।
3. आप अपने शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ रोजाना पढ़ सकते हैं।
4. दुश्मनों से निपटने और उन्हें हराने की क्षमता भी विकसित करने के लिए पाठ किया जाता है।
5. अपने परिवार को वित्तीय नुकसान, संकट और अलग-अलग प्रकार के दुखों से बचाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ किया जाता है।
6. मानसिक शक्ति को विकसित करने के लिए भी दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
7. अगर आपकी सामाजिक स्थिति खराब हो गई है तो दुर्गा चालीसा का पाठ करने से उसे दोबारा से स्थापित कर सकते हैं।
8. मान्यता है कि नकारात्मक विचार मन से दुर्गा मां की मन से पूजा करने से दूर होते हैं।
9. मां दुर्गा धन, ज्ञान और समृद्धि का वरदान भक्त की श्रद्धा से खुश होकर देती हैं।
Advertisement
Advertisement