Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bhagwant mann marriage: दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे है CM भगवंत मान, कल डॉ. गुरप्रीत के संग रचाएंगे विवाह

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) कल दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मान डॉ गुरप्रीत कौर( Dr Gurpreet Kaur) से शादी करने जा रहे

02:56 PM Jul 06, 2022 IST | Desk Team

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) कल दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मान डॉ गुरप्रीत कौर( Dr Gurpreet Kaur) से शादी करने जा रहे

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) कल दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मान डॉ गुरप्रीत कौर( Dr Gurpreet Kaur) से शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी कल यानी गुरूवार को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में होगी। इस खास अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal)  सपरिवार मौजूद रहेंगे। इसी कड़ी में आपको बता दें कि 6 साल पहले भगवंत मान का डाइवोर्स हो गया था। जिसके बाद से उनकी पहली पत्नी  इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। 
Advertisement
सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी 
मीड़िया रिपोर्ट्स के अनूुसार  मान की शादी में  ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है, परंतु आप के ज्यादातर शीर्ष नेता (AAP leaders) इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।  जानकारी के मुताबिक भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की मां हरपाल ख्वाहिश थी की सीएम भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं।  सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद (Sangrur Lok Sabha seat of Punjab) बने थे। तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर (ex wife  Inderjit Kaur) भी उनके प्रचार में नजर आई थी।  आपको बता दें कि  मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान पंजाब की ही संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने। 
भगवंत मान  राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल की
गौरतलब हैं कि आम आदनी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections ) से पहले भगवत मान को राज्य के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और चुनाव लड़ाया। 48 वर्षीय भगवंत मान  राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल की । जिसके बाद भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ (Bhagwant Mann took oath) ली। 
Advertisement
Next Article