Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेटे के जन्म के महज 12 दिन बाद काम लौटीं भारती सिंह, बताया घर पर नन्हे राजकुमार को छोड़कर कैसी है हालत

भारती सिंह इसी महीने अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। लाफ्टर क्वीन ने 3 अप्रैल को अपने नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है।

06:19 PM Apr 15, 2022 IST | Desk Team

भारती सिंह इसी महीने अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। लाफ्टर क्वीन ने 3 अप्रैल को अपने नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है।

भारती सिंह इसी महीने अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। लाफ्टर क्वीन ने 3 अप्रैल को अपने नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है। खास बात बेटे के जन्म के महज 12 दिन बाद ही भारती सिंह वापस काम पर लौट आई हैं। ऐसे में भारती ने पैपराजी के सामने खूब पोज दिए और बताया कि वो बेबी को घर पर छोड़ते समय काफी ज्यादा रोई हैं।  
Advertisement
डिलीवरी के बाद काम पर लौटीं भारती 
हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती पैपराजी से बातचीत करते दिख रही हैं साथ ही पोज भी दे रही हैं।  पैपराजी से बात करते हुए भारती सिंह ने कहा, मैं आज सुबह बहुत रोई। 12 दिन के बच्चे को छोड़कर आई हूं।  लेकिन काम तो काम है। इसके साथ ही उन्होंने पैपराजी को मिठाई खिलाने को भी कहा और फिर वह वैनिटी वैन की तरफ आगे बढ़ गईं।  

वहीं इसके बाद पैपराजी ने भारती सिंह से कहा आप आलिया-रणबीर की शादी पर कुछ कहेंगी। इसके जवाब में भारती ने कहा- बहुत बहुत बधाई। हमें बुलाया था लेकिन हम जा नहीं पाए क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसलिए।  
बता दें, इससे पहले भारती सिंह का बेबी होमकमिंग वीडियो खूब चर्चा में रहा। इस वीडियो को भारती ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बेबी को घर ले जाते वक्त शूट किया था। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का ये वीडियो अस्पताल से लेकर घर तक बेबी को लेकर पहुंचने तक का था।  इस वीडियो में भारती मां बनने के एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर करती दिखीं।  
Advertisement
Next Article