For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar : भाजपा की मांग! NIA या CBI से कराई जाए बेगूसराय घटना की जांच

बिहार के बेगूसराय में हुई घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य सरकार को लगातार घेर रहीं है।

04:26 PM Sep 16, 2022 IST | Desk Team

बिहार के बेगूसराय में हुई घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य सरकार को लगातार घेर रहीं है।

bihar   भाजपा की मांग  nia या cbi से कराई जाए बेगूसराय घटना की जांच
बिहार के बेगूसराय में हुई घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य सरकार को लगातार घेर रहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने इस घटना की जांच  NIA या CBI से कराने की मांग करते हुए राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।सिंह ने इस घटना को आतंकी हमला करार देते हुए कहा कि इस घटना में केवल 10 लोगों पर गोलियां नहीं चलाई गई बल्कि इसमें  सरकार  के चेहरे बेनकाब हो गए। गिरीराज सिंह बेगूसराय से सांसद भी है। उन्होंने नितीश सरकार के खिलाफ इस घटना के विरोध में धरना भी दिया।
Advertisement
जानें ! क्या है मामला 
अपराधियों ने मंगलवार की शाम को सडक़ से गुजरने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान सुमित कुमार, युवराज, केशव उर्फ ​​नागा और अर्जुन के रूप में हुई है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×