Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar: मदन मोहन झा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिल सकती है कमान

बिहार में कांग्रेस को लगातार मिल रही हार और चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है

04:27 PM Apr 14, 2022 IST | Desk Team

बिहार में कांग्रेस को लगातार मिल रही हार और चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है

बिहार में कांग्रेस को लगातार मिल रही हार और चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर कल से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। जिसके बाद आज यानी गुरूवार को 
Advertisement
कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।
राहुल गांधी जी के साथ बिहार में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई
झा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास से भी मुलाकात की है। उन्होंने  बातचीत में कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के साथ बिहार में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई। मैंने उन्हें विधान परिषद चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चर्चा नहीं हुई।’’
जल्द ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला कर सकता हैं 
झा ने यह भी कहा, ‘‘प्रभारी और संगठन महासचिव के साथ मैंने अपनी यह इच्छा जरूर प्रकट की है कि मैंने महीनों पहले इस्तीफा दिया था और नेतृत्व को इस पर विचार कर लेना चाहिए।’’ मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला कर सकता है। झा ने कहा, ‘‘अध्यक्ष का मेरा कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। नए अध्यक्ष के बारे में नेतृत्व फैसला करेगा।’’
Advertisement
Next Article