Bihar News: तेजस्वी का मोदी सरकार पर प्रहार, बोले- हर महीने युवाओं से छीन रही 1.3 करोड़ नौकरियां
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हर महीने 1.3 करोड़ नौकरियां छीनने का आरोप लगाया।
03:52 PM Jul 09, 2022 IST | Desk Team
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हर महीने 1.3 करोड़ नौकरियां छीनने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने ट्विट में लिखा, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान, एनडीए ने लोगों को 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था और आश्वासन दिया था कि 2022 तक देश के 80 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।
Advertisement
तेजस्वी ने कहा
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि इस सरकार ने नौकरी देने के बजाय हर महीने 1.3 करोड़ नौकरियां छीन ली हैं। बेरोजगारी उन प्रमुख मुद्दों में से एक है जो राजद नेता भाजपा सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ उठाते रहे हैं।2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सत्ता में चुने जाने पर 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था।
सीढ़ियों से उतरते हुए नीचे गिर गए
इसके अलावा राजद प्रमुख की तबीयत खराब चल रही हैं। बीते शनिवार को लालू यादव राबड़ी देवी आवास पर सीढ़ियों से उतरते हुए नीचे गिर गए थे, जिसके बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अभी तक उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था, जिसके बाद अब उन्हें और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। लालू यादव की सेहत बिगड़ने की वजह से बिहार समेत पूरे देश में लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे है।
Advertisement