For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान : BJP नेता ने प्रियंका को भेजा ट्रेन का टिकट, याद दिलाया 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान

राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा व नेत्रम समलेटी सहित दो अन्य के खिलाफ गैंगरेप व पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

01:26 PM Mar 28, 2022 IST | Desk Team

राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा व नेत्रम समलेटी सहित दो अन्य के खिलाफ गैंगरेप व पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राजस्थान   bjp  नेता ने प्रियंका को भेजा ट्रेन का टिकट  याद दिलाया  लड़की हूं लड़ सकती हूं  अभियान
राजस्थान के दौसा जिले में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगा है। इस मुद्दे पर बीजेपी के राज्य सचिव और पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोथवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को  ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की याद दिलाते हुए उन्हें जल्द से जल्द राजस्थान का दौरा करने के लिए कहा। इसके लिए गोथवाल ने प्रियंका को ट्रैन का टिकट तक भेजा है।
Advertisement
गोथवाल ने अपने ट्वीट में प्रियंका को भी टैग करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक नाबालिग के साथ रेप किया है। नाबालिग लड़की आपके विधायक की बाहुबल के खिलाफ लड़ने में सक्षम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी जी, मैं आपके लिए ट्रेन का टिकट भेज रहा हूं, तुरंत जयपुर आइए, क्योंकि राजस्थान में भी लड़कियां हैं, वे लड़ नहीं पा रही हैं।


उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली से जयपुर का रेल टिकट भी साझा किया। उन्होंने यह टिकट प्रियंका गांधी के नाम से बुक कराया है जो 28 मार्च के लिए कंफर्म है। बता दें कि नाबालिग से गैंगरेप के मामले में कांग्रेस विधायक के बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी साढ़े 15 साल की भतीजी, जो 10वीं कक्षा का छात्र है, उसने सोशल मीडिया पर आरोपी विवेक शर्मा से दोस्ती की थी। पिछले साल 24 फरवरी को शराब का नशा कर विवेक उसे एक होटल में ले गया।
Advertisement
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने रेप का वीडियो बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल किया। राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा व नेत्रम समलेटी सहित दो अन्य के खिलाफ गैंगरेप व पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×