टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राज्यसभा के रिकॉर्ड से हटाया गया कृषि मंत्री के 'खून की खेती' वाला बयान

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में कृषि कानूनों पर बहस करते हुए कांग्रेस पर ‘खून की खेती करने’ का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के ऐतराज के बाद राज्यसभा की कार्यवाही से ‘खून की खेती’ का बयान हटा दिया गया।

12:29 AM Feb 06, 2021 IST | Shera Rajput

दरअसल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा, दुनिया जानती है कि खेती के लिए पानी की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस तो खून की खेती करती है।’ 
इस बयान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सदन में ही विरोध जताया था। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी कृषि मंत्री तोमर के बयान पर तीखा पलटवार किया। 
शिकायत के बाद राज्यसभा सभापति के निर्देश पर ‘खून की खेती’ शब्द सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाया गया। 
Advertisement
Advertisement
Next Article