Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यह दादी मरने से पहले होना चाहती थी गिरफ्तार, पुलिस ने की इच्छा पूरी

ब्रिटेल में पुलिस ने एक 93 साल की बूढ़ी महिला को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली तो यह बात है कि उस महिला ने कोई जुर्म नहीं किया था तब भी पुलिस

11:10 AM Jun 27, 2019 IST | Desk Team

ब्रिटेल में पुलिस ने एक 93 साल की बूढ़ी महिला को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली तो यह बात है कि उस महिला ने कोई जुर्म नहीं किया था तब भी पुलिस

ब्रिटेल में पुलिस ने एक 93 साल की बूढ़ी महिला को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली तो यह बात है कि उस महिला ने कोई जुर्म नहीं किया था तब भी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 
Advertisement
अब आप यह सोच रहे होंगे कि पुलिस ने ऐसा क्यों किया। हम आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल पुलिस ने महिला को इसलिए पकड़ा क्योंकि उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुलिस एक बार जरूर गिरफ्तार करे। 

महिला की खराब हो रही है तबीयत 

ट्विटर पर Pam Smith नाम के एक यूजर ने बताया कि पुलिस ने उनकी दादी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात के लिए पुलिस का उन्होंने शुक्रिया भी किया। मेरी दादी 93 साल की हैं। उनका नाम Josie है और इन दिनों उनकी तबीयत खराब रहने लग गई है। वह अपनी पूरी लाइफ में एक बार गिरफ्तार होना चाहती हैं। उनकी यह विश पूरी करने के लिए शुक्रिया। 

https://twitter.com/sterlingsop/status/1142550835345448967

लोग हुए कंफ्यूज

हैरान हो गए लोग लोगों ने इस ट्वीट पर अपनी राय भी रखी और वहीं कई लोग तो इससे सुनकर शॉक्ड भी हो गए। 


ऐसा पहले भी हो चुका है

इस तरह की खबर पहले भी आ चुकी है। इंग्लैंड की 104 साल की ऐनी ब्रोकनब्रो नाम की महिला का भी ऐसा ही सपना था। ऐनी भी जेल जाना चाहती थी।
 

 

इन दादी की तरह वह भी अपनी जिंदगी में एक बार गिरफ्तार होना चाहती थीं और उनका यह सपना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके पूरा भी किया था। 

Advertisement
Next Article