ये शख्स बंजी जम्पिंग कर रहा था, बीच आसमान में टूट गयी रस्सी,जानिए क्या हुआ फिर...
लगभग आप सभी लोग बंजी जंपिंग के बारे में जानते ही होंगे। यह एक ऐसा अजीबो-गरीब खेल हैं जिसमें कई सारे लोगों की सांसे अटक जाती है,लेकिन सभी लोग एन्जॉए भी पूरा कर पाते हैं।
11:10 AM Jul 25, 2019 IST | Desk Team
लगभग आप सभी लोग बंजी जंपिंग के बारे में जानते ही होंगे। यह एक ऐसा अजीबो-गरीब खेल हैं जिसमें कई सारे लोगों की सांसे अटक जाती है,लेकिन सभी लोग एन्जॉए भी पूरा कर पाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही थ्रिल उलटा पड़ गया जब बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी खुल गई। अब बंजी जंपिंग फेल होने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और हादसे का शिकार व्यक्ति हॉस्पिटल में भर्ती है और वह गंभीर अवस्था में है।
Advertisement
ये घटना पोलैंड का है जहां पर गैडनिया के रेडी यूरोपी थीम पार्क में 39 साल का एक शख्स बंजी जंपिंग करने गया और शख्स ने रस्सी बंधने के बाद 92 मीटर ऊंची जगह पर छालांग भी लगाई लेकिन वापस आते वक्त लास्ट मूवमेंट पर बीच हवा में उसकी रस्सी ने धोखा दे दिया और रस्सी टूट गई। और वो नीचे रखे बैग पर सिर के बल गिर जाता है।
बंजी जंपिंग का ऐसा नजारा देख रहे सैंकड़ों लोगों की सांसे तभी थम गई और बंजी जंपिंग कर रहा शख्स जमीन पर गिर गया। उस समय इस पूरी घटना का वीडियो भी बन रहा था और वीडियो में ये दिल थाम लेने वाला हादासा रिकॉर्ड कर लिया गया। ये हादसा शाम 6 बजे करीब हुआ।
अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को बंजी लाइन पर एक दरार मिली है। हालांकि अभी तक इस मामले के बार में कुछ खास बात नहीं पता चल पाई कि इस दुर्घटना की प्रमुख वजह क्या है। इसके साथ आधिकारियों ने यह भी बताया कि कूदने के समय आदमी ने शराब पी हुई थी।
यहाँ देखें वीडियो…
Advertisement