टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दांपत्य जीवन में आ रही परेशनी व धन-समृद्धि पाने के लिए मकर राशि के जातक करें ये उपाय

राशिचक्र की दसवीं राशि में शुमार मकर राशि का स्वामी शनि होता है। इस राशि के लोग बहुत गहरी सोच वाले होते हैं।

11:36 AM Mar 14, 2020 IST | Desk Team

राशिचक्र की दसवीं राशि में शुमार मकर राशि का स्वामी शनि होता है। इस राशि के लोग बहुत गहरी सोच वाले होते हैं।

राशिचक्र की दसवीं राशि में शुमार मकर राशि का स्वामी शनि होता है। इस राशि के लोग बहुत गहरी सोच वाले होते हैं। इसके अलावा धन और व्यापार के मामले में मकर राशि के लोग काफी ज्यादा सर्तक रहते हैं। इनकी एक खासियत यह भी है कि ये लोग एक वक्त में बहुत सारे काम करने की हिम्मत भी रखते हैं। वैसे ये लोग मस्ती करने वाले भी होते हैं। 
वहीं महिलाओं की बात करें तो मकर राशि की महिलाएं अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं। बहुत बार ऐसा भी होता है जब इस राशि वाले लोग सिर्फ और सिर्फ अपने स्वार्थ काो आगे रखते हैं और इन्हें खुद पर भी भरोसा नहीं हो पाता है।  क्योंकि ये बाचाल प्रवृति के होते हैं और खुद की जिम्मेदारियों को काफी बेहतर तरह से समझते भी हैं। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि वाले जातकों के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं,जिन्हें कर लेने से इन्हें अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। 
इस राशि के लोगों के लिए क्या पहनना है शुभ
मकर राशि वालें लोगों का स्वामी शनि ग्रह है। ऐसे में शनि की शांति के लिए मकर राशि के लोगों को नीलम रत्न,सात मुखी रुद्राक्ष और धतूरे की जड़ी का पहनना बेहद शुभ होगा। ऐसा कर लेने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति भी होगी। 
1.धन प्राप्ति के लिए 
धन एंव समृद्धि हासिल करने के लिए मकर राशि के लोगों को एक बेहद ही आसान सा उपाय करने की जरूरत है। इस उपाय को करने के लिए अपने गल्ले या तिजोरी में आप नीले रंग का कोई एक कपड़ा रख लें। अगर आपके पास अच्छा खासा पैसा होने के बाद भी आप उसकी बचत नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आपको केले के दो पौधे लगाने चाहिए और उसका पालन-पोषण करना चाहिए। इसके साथ ही आपको यहां पर एक घी का दीपक भी जलाना चाहिए।
2.शादी में आ रही परेशानियां
अगर आपके दांपत्य जीवन में किसी तरह की परेशानियां आ रही है या फिर शादी योग्य हो जानें के बावजूद शादी में रूकावटें आ रही हैं तो इसके समाधान के लिए सोमवार के दिन मकर राशि के जातकों को शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर कच्चे दूध में शहद मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए और अपने शयन कक्ष में मोर पंख भी लगाएं। इस उपाय को कर लेने से आपको सभी मुसीबतों से जल्दी ही छुटकारा मिल सकेगा। 
3.शिक्षा के क्षेत्र में सफलता
इस राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए शनिवार को छाया पात्र का दान करें। इसके लिए आप किसी एक मिट्टी या लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर अपनी छाया देखें और उसे दान कर दें। इससे उपाय को कर लेने से आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। 
Advertisement
Advertisement
Next Article