IPL2022: आईपीएल की तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंचे कप्तान धोनी
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दिन करीब आ रहे हैं और सभी टीमें इसके लिए अपनी कमर भी कस रही हैं। इसी क्रम में CSK के कप्तान एमएस धोनी की चहलकदमी भी बढ़ गई है। धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं, जहां वो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले CSK की तैयारियों और रणनीतियों को अमलीजामा पहनाएंगे।
03:59 PM Jan 28, 2022 IST | Desk Team
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दिन करीब आ रहे हैं और सभी टीमें इसके लिए अपनी कमर भी कस रही हैं। इसी क्रम में CSK के कप्तान एमएस धोनी की चहलकदमी भी बढ़ गई है। धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं, जहां वो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले CSK की तैयारियों और रणनीतियों को अमलीजामा पहनाएंगे।
Advertisement
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के लिए IPL 2022 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में इसे एक बार फिर से जीतने में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। जाहिर है, एक मजबूत टीम चुनना उनका मकसद होगा, जो ना सिर्फ इस सीजन बल्कि आने वाले कुछ सीजन में भी टीम को नई ऊंचाईयों पर ले जाए।
एक क्रिकेट वेबसाइट ने धोनी के चेन्नई पहुंचने की जानकारी दी है और उसके सूत्रों के मुताबिक, ” धोनी ऑक्शन पर बातचीत करने चेन्नई पहुंचे हैं। वो संभवत: ऑक्शन में भी उपस्थित रह सकते हैं, हांलाकि ये पूरी तरह से उनका ही फैसला होगा। आपको बता दे CSK ने IPL 2022 के लिए 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है।
Advertisement