Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस जीत के साथ अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज़ करवा लिया है। जी हाँ दरअसल जब से रोहित शर्मा पूर्णरूप से भारत के कप्तान बने है तबसे अब तक वो एक भी मैच नहीं हारे है।

01:59 PM Jul 08, 2022 IST | Desk Team

रोहित शर्मा ने इस जीत के साथ अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज़ करवा लिया है। जी हाँ दरअसल जब से रोहित शर्मा पूर्णरूप से भारत के कप्तान बने है तबसे अब तक वो एक भी मैच नहीं हारे है।

गुरुवार को सॉउथम्पटन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में उसको 50 रन  के  बड़े अंतर से मात दी। तीन मैच की सीरीज में भारत अब 1-0 से आगे है। कोरोना को मात दे कर वापसी करते हुए रोहित ने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में शानदार जीत दिलाई। 
Advertisement
रोहित शर्मा ने इस जीत के साथ ही अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज़ करवा लिया है। जी हाँ दरअसल जब से रोहित शर्मा पूर्णरूप से भारत के कप्तान बने है तबसे अब तक वो एक भी मैच नहीं हारे है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 में लगातार 13 मुकाबले जीत है जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।रोहित शर्मा के अलावा और कोई कप्तान यहाँ तक नहीं पहुंच पाया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच जीत उसके बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 4 मैच,फिर वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 मैच और श्रीलंका को 3 मैच में हराया और कल इंग्लैंड को इस तरह रोहित ने अपनी कप्तानी में कुल 13 मुकाबले जीत है।  
विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा –
इसके अलावा रोहित शर्मा ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हाँ रोहित शर्मा ने टी20  इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 1000 रन बनाए है बतौर कप्तान। रोहित शर्मा ने केवल 29 परियों में बतौर कप्तान 1000 रन पुरे किए। इसे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, विराट ने यह रिकॉर्ड 30 परियों बनाया था। आपको बता दे की रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 14 गेंदों पर 24 रन बनाए थे जिसमे 5 चौके शामिल थे। 
Advertisement
Next Article