For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केंद्र सरकार ने कहा- चीनी निर्यात पर प्रतिबंध 31 OCT 2023 तक बढ़ाया गया

केंद्र ने घरेलू कीमतों और देश में इसकी उपलब्धता पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध को 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया है।

06:18 PM Oct 30, 2022 IST | Desk Team

केंद्र ने घरेलू कीमतों और देश में इसकी उपलब्धता पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध को 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया है।

केंद्र सरकार ने कहा  चीनी निर्यात पर प्रतिबंध 31 oct 2023 तक बढ़ाया गया
केंद्र ने घरेलू कीमतों और देश में इसकी उपलब्धता पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध को 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया है। बढ़ती खाद्य मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे एक नए कदम के रूप में देखा जा रहा है। इस साल मई में, सरकार ने कीमतों में तेजी से वृद्धि के बाद 1 जून से 31 अक्टूबर, 2022 तक चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Advertisement
Sugar export: भारत से चीनी एक्सपोर्ट पर अगले साल तक के लिए बढ़ाया प्रतिबंध
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 28 अक्टूबर को एक अधिसूचना में कहा, चीनी (कच्ची, परिष्कृत और सफेद चीनी) के निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2023 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन अन्य शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
अधिसूचना में कहा गया है, सीएक्सएल और टीआरक्यू शुल्क रियायत कोटा के तहत यूरोपीय संघ और अमेरिका को निर्यात की जा रही चीनी पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सीएक्सएल और टीआरक्यू (टैरिफ रेट कोटा) के तहत इन क्षेत्रों में एक निश्चित मात्रा में चीनी का निर्यात किया जाता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×