Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शेख जफर से बना चैतन्य सिंह राजपूत...,MP के मुस्लिम शख्स ने अपनाया सनातन धर्म

मध्य प्रदेश के मंदसौर में इस्लाम को मानने वाले एक मुस्लिम शक्स ने शुक्रवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और अब उसका नया नाम चैतन्य सिंह राजपूत होगा।

04:02 PM May 27, 2022 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के मंदसौर में इस्लाम को मानने वाले एक मुस्लिम शक्स ने शुक्रवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और अब उसका नया नाम चैतन्य सिंह राजपूत होगा।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में  इस्लाम को मानने वाले  एक मुस्लिम शख्स ने शुक्रवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और अब उसका नया नाम चैतन्य सिंह राजपूत होगा। धर्म परिवर्तन के लिए विशेष तौर पर मुंबई से महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती मंदसौर आए और उन्होंने शेख जफर को कुंडली के अनुसार नया नाम भी दिया।
Advertisement
चैतन्य सिंह राजपूत की हिंदू धर्म में पहले से ही काफी रुचि
दरअसल शेख जफर से चैतन्य सिंह राजपूत बने शख्स ने बताया कि मैं बचपन से ही हिंदू धर्म से प्रभावित था। चैतन्य सिंह मानते हैं कि, उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया, बल्कि अपने धर्म में वापसी की है। दरअसल चैतन्य सिंह राजपूत की हिंदू धर्म में पहले से ही काफी रुचि थी। उन्होंने अपने घर पर ही मंदिर भी बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर नवरात्रि के दिनों में घट स्थापना भी होती है। इसमें नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी जलती है। धर्म परिवर्तन करने वाले शख्स का कहना है कि वे शुरू से ही सनातन धर्म का पालन कर रहे थे। सिर्फ नाम परिवर्तन करवाना था जो आज विधि विधान से करवा लिया है । 
विधायक ने चैतन्य सिंह राजपूत को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं
बताते चले कि धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया भी शामिल हुए। उन्होंने कहाकि शेख जफर ने मेरे सामने अपनी इच्छा जताई थी। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में उनकी इच्छा पूरी की। विधायक ने चैतन्य सिंह राजपूत को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। वहीं धर्म परिवर्तन करवाने वाले महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी सरस्वती ने कहा कि भारतवर्ष में जितने भी मुस्लिम हैं, सभी पूर्व में हिंदू ही थे, सनातन धर्म से ही जुड़े हुए थे। लेकिन शेख जफर ने इस बात को समझा है और अब वे हिंदू धर्म को शास्त्रीय विधि विधान से अपना चुके हैं।
Advertisement
Next Article