पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए जन्मदिन पर मुख्यमंत्री और DGP भेजेंगे बधाई
पंजाब पुलिस में एक नई पहल के तहत 80 हजार पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री का हस्ताक्षरित ग्रीटिंग कार्ड भेजा जाएगा। मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर यह पहल की गई है…
06:14 PM Apr 01, 2022 IST | Desk Team
पंजाब पुलिस में एक नई पहल के तहत 80 हजार पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री का हस्ताक्षरित ग्रीटिंग कार्ड भेजा जाएगा। मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर यह पहल की गई है पुलिस कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पंजाब पुलिस में करीब 80 हजार कर्मचारी हैं, जिन्हें सीएम बधाई देंगे।
डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को देखते हुए CM भगवंत मान ने ही उन्हें यह पहल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस कदम से पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ेगा। इसके अलावा उनके परिजनों को भी गर्व होगा कि मुख्यमंत्री और पुलिस फोर्स मुखी की तरफ से उनके खास दिन को यादगार बनाया जा रहा है।
अफसरों से लेकर कांस्टेबल तक जाएगा कार्ड
पंजाब सरकार की इस पहल में हर कर्मचारी को बर्थे डे विश का कार्ड भेजा जाएगा। जिसमें पंजाब पुलिस के एडीजीपी, आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी से लेकर कांस्टेबल तक को यह कार्ड भेजे जाएंगे।
सिद्धू के विवादित बोल पर मान ने जताई थी आपत्ति
पंजाब चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने पुलिस के लिए विवादित शब्द कह दिए थे। सिद्धू ने कांग्रेस नेता नवतेज चीमा और अश्वनी शेखड़ी की तारीफ में कहा था कि अगर वह दबका मारें तो पुलिस थानेदार पेंट गीली कर देगा। इसके बारे में जब भगवंत मान को पता चला तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई थी। मान ने कहा कि पुलिस वाले भी हमारे ही परिवार से हैं। पंजाब के हैं, इसलिए उनके बारे में इस तरह की बातें कहना बिल्कुल गलत है।

Advertisement
Advertisement