Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला रणवीर सिंह स्टारर सर्कस का जादू, दूसरे दिन की सिर्फ इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’बीते शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ ने शुरुआती दो दिनों में कुछ खास कमाई नहीं की है। फिल्म ‘सर्कस’ की कमाई देखकर मेकर्स और स्टार्स निराश होंगे।

05:08 PM Dec 25, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’बीते शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ ने शुरुआती दो दिनों में कुछ खास कमाई नहीं की है। फिल्म ‘सर्कस’ की कमाई देखकर मेकर्स और स्टार्स निराश होंगे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सर्कस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर पहली बार डबल रोल में नजर आए है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। दोनों की ये साथ दूसरी फिल्म है, इससे पहले रणवीर ने रोहित की फिल्म सिंबा में काम किया था। सर्कस 23 दिसंबर को थियेटर में रिलीज हुई है, इस फिल्म से रणवीर सिंह और मेकर्स काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनके हाथ निराशा लगी है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘सर्कस’ ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना कलेक्शन कर लिया है।
Advertisement
रणवीर सिंह स्टारर सर्कस को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म ने जहां पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी तो दूसरे दिन की कमाई में कुछ बढ़त हासिल हुई है। सर्कस ने पहले दिन शुक्रवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 6.40 करोड़ रुपये की कमा पाई है। सर्कस के दो दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखा जाए तो फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में कुल 12.65 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बीते दिनों की कमाई को देखते हुए अंदाज लगाया सकता है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ पहले वीकेंड पर करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। वही सर्कस के मुकाबले हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 200 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। सर्कस की रिलीज का ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा लीड रोल में है। रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो सर्कस से पहले एक्टर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं जल्द ही रणवीर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं।
Advertisement
Next Article