Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM गहलोत का दावा- चुनावी बांड पर भाजपा का कब्जा, अन्य दलों को चंदा देने से डर रहे दानकर्ता

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनावी चंदे का कुल 95% हिस्सा मिल रहा है और दानदाता डर के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे।

03:06 PM Oct 29, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनावी चंदे का कुल 95% हिस्सा मिल रहा है और दानदाता डर के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनावी चंदे का कुल 95% हिस्सा मिल रहा है और दानदाता डर के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत सूरत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के दिग्गज नेता गहलोत ने बीजेपी पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को चंदा देने की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों को ‘धमकाने’ का आरोप भी लगाया।उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक खबर को दबाने के लिए धन खर्च करते हैं।
Advertisement
चंदे पर एक ही पार्टी ने कर रखा कब्जा
गहलोत ने कहा, अगर अन्य पार्टियों को दान दिया जाता है तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग चंदा देने वालों के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं। हमारे देश में चंदे पर भी एक ही पार्टी ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने करोड़ों रुपये जमा कर रखे हैं, जिसका उपयोग वे देशभर में पांच सितारा पार्टी कार्यालय बनाने में करते हैं।गहलोत ने कहा, “चुनावी बांड की शुरुआत के बाद कुल दान का 95% बीजेपी  को जा रहा है। दानकर्ता डर के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे हैं। बीजेपी  ने एक मॉडल पेश किया है, जिसमें चंदे के माध्यम से एकत्र किए गए धन का इस्तेमाल  राज्य सरकारों को गिराने के लिए किया जा रहा है, जैसे उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र में किया।”
सत्तारूढ़ बीजेपी पर ‘फासीवादी’ होने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि पार्टी किसी नीति, कार्यक्रम या सिद्धांतों के बजाय धार्मिक आधार पर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा, “गुजरात महात्मा गांधी की भूमि है, लेकिन यहां हिंसा तथा अशांति का माहौल है। स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। समाज के सभी वर्ग बीजेपी  से नाखुश हैं। इस सरकार को हटाने का समय आ गया है और कांग्रेस अगली सरकार के गठन के लिए तैयार है।”
केजरीवाल लोकतंत्र के लिए खतरनाक
गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक  गहलोत ने ‘AAP’ और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर पैसे के जरिए मीडिया को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “केजरीवाल जो कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है। केजरीवाल अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक समाचार को दबाने के लिए पैसा खर्च करते हैं। उनके टीवी साक्षात्कार भी नाटक होते हैं। उन्होंने पिछले 3 महीनों के दौरान ऐसा माहौल बनाया है कि सब कुछ (उनके पक्ष में) हो गया है, लेकिन यह सच नहीं है। लोग उनकी चालबाजी से वाकिफ हैं।”
Advertisement
Next Article